हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पद

हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पद भरने के लिए पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में अब भी प्रक्रिया फाइनल नहीं हो पा रही है। नए पुलिस भर्ती रूल्स में कई संशोधनों के बाद एक बार फिर से बदलाव करने की नौबत है। इन नए नियमों में जिला कैडर का कोई जिक्र नहीं है। भर्ती एजेंसी लोकसेवा आयोग द्वारा ये मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को मुख्य सचिव प्रबोधसक्सेना ने गृह सचिव और डीजीपी के साथ लंबी बैठक की। इसके बाद इन दोनों को कांस्टेबल भर्ती में जिला कैडर व्यवस्था बनाने को कहा गया है। राज सरकार ने कांस्टेबल के 1226 पद भरने का फैसला 14 सितंबर, 2023 को हुई कैबिनेट की बैठक में हुआ था, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।

इस बार पुलिस ने खुद भर्ती करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद लोक सेवा आयोग को यह काम दिया था इसके लिए 2011 के पंजाब पुलिस रूल्स को बदलकर नए नियम बनाए, लेकिन इसमें लोक सेवा आयोग से भी चर्चा नहीं की । अब दिक्कतें आ रही हैं। और मुख्य सचिव को खुद ये मामला देखना पड़ रहा है। कैबिनेट की कई बैठकों में हिमाचल प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट ( रिक्रूटमेंट ऑफ कांस्टेबल्स) रूल्स को लाया गया।

इससे पहले 29 जनवरी, 2024 को भी एक संशोधन हुआ था । इन 1226 पदों में से 870 पद पुरुष कांस्टेबल के और 292 पद महिला कांस्टेबल के हैं, जबकि 57 ड्राइवर भी भर्ती होने हैं। पहली बार पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट हो रहा है, ताकि यह पता किया जा सके कि भर्ती होने आ रहे युवा कहीं ड्रग्स के आदि तो नहीं हैं।

पहले के अनुसार पुलिस विभाग ही करेगा और दस्तावेजों की छंटनी भी पुलिस विभाग को ही करनी है। नए नियमों के अनुसार मेडिकल एग्जामिनेशन भी पुलिस विभाग को ही दिया है। करैक्टर सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन भी पुलिस डिपार्टमेंट ने करनी है। इसके अलावा महिलाओं के लिए 30 फीसदी अधिक कोटा दिया जा रहा है।

HP Police Constable Notification will be out for 1226 Post हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्तियां करवाई जाती है। इस वर्ष लगभग 1226 कांस्टेबल पदों पर भर्तियां करवाई जाएगी जिसमें 877 पद पुरुषों के लिए, 292 पद महिलाओं के लिए तथा 57 पद ड्राइवर के लिए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *