हिमाचली युवाओं को विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

हिमाचली युवाओं को विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर


संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जनरल/फैक्ट्री हेल्पर की होगी भर्ती, 12 जून तक करें ऑनलाइन पंजीकरण।
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एच.पी.एस.ई.डी.सी.) के माध्यम से प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर / फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पद भरे जा रहे हैं तथा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
पद संबंधी जानकारी
पद का नाम: जनरल हेल्पर / फैक्ट्री हेल्पर
शैक्षणिक योग्यता:
न्यूनतम 10वीं पास
अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान आवश्यक
आवेदक:
केवल पुरुष अभ्यर्थी (फ्रेशर / अनुभवी)
आयु सीमा:
21 से 35 वर्ष
अनिवार्य:
वैध पासपोर्ट
वेतन एवं अन्य सुविधाएँ
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 1375 AED मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाइम भी शामिल है।
कंपनी द्वारा आवास सुविधा।
कंपनी द्वारा चिकित्सा भत्ता।
प्रत्येक दो वर्ष में एक बार हवाई टिकट।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सेवा शुल्क व चिकित्सा शुल्क देना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
12 जून 2026 तक

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े👇
https://t.me/+cKBJ8ykgT1g1MzU1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *