Interview Based Jobs In Himachal

Interview Based Jobs In Himachal

ब्लू स्टार (Blue Star) कंपनी में ऑपरेटर (operator) के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 17 अप्रैल को घुमारवीं में

सेल्स एग्जीक्यूटिव (Sales Executive) और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

बिलासपुर,: ब्लू स्टार  (BlueStar) कंपनी, नाहन रोड, रामपुर काला अंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है। जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एक्जेक्यूटिव तथा सेल्स मेनेजर के 06 पदों को भी भरा जाएगा। इन पदों के लिए आगामी 17 अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि ब्लू स्टार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड में आईटीआई, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 20 हजार 800 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह सेल्स एग्जीक्यूटिव (Sales Executive) तथा सेल्स मेनेजर (Sales Manager) के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक व एमबीए पास रखी गई है। इन पदों के लिए 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस बारे अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *